Tuesday, December 18, 2012

Fox alias Lion


Fox alias Lion
Like every other day
The fox got up.
Had bed tea.
Cursorily scanned
The headlines.
Couple of calls.
Snide remarks.
How pleasant is the character
assassination of others.
Collected couple of
seedy and spicy
gossips for the boss.
Wrapped smart clothes
and generous helping
of loud perfume.
Now ready to fight
one more battle.
Indifferently acknowledges
drivers greetings
and gets into the car.
The car reaches an office
which is close to a pigeonhole
with congested corridors
and stinking bathrooms.
Peon cursing his life and boss
springs into action
and with a flurry of bow and
opens the car door.
Takes sahibs fancy
brief – case and tiffin – box.
Salute of sloppy security gurads
 and salutation of subordinates
who can be found either in bathroom
 or corridor but not on their table
blots the fox’s pigeons like chest.
Enters his chamber
 seated behind a long table
 with heaps of dirty and dusty files
the fox dons the mask of lion.
Smile replaced by scowl.
Mask of Angel replaced by that of Devil. 

Monday, October 29, 2012

समाधियाँ

कर्ण – प्रिय होते है नारे
आँखों में भर देते है सपने
यथार्थ और सपने
दो किनारे है नदी के
थाली के पानी का चाँद
सुन्दर होता है, प्रकाशमान  नहीं
जिस तरह सपने में प्राप्त धन से
सुधारी नहीं जा सकती स्थिति
उसी तरह
खून देनेवालों को
नहीं मिली आज़ादी
महान कहने से
नहीं बना देश महान
जय जवान जय किसान के जाप से
अमर शहीदों के प्रियजनों के
नहीं थामे बहते आँसू
हालत नहीं बदले किसानो के
रूका नहीं सिलसिला आत्महत्याओं का
शोर मचने से
नहीं हुआ फीलगुड
समाजवाद और सामाजिक न्याय के उद्घोष
बुधिया – जुम्मन के जीवन – स्तर को
नहीं बदल सके
उसी तरह
बेअमल घोषणाओं से
विकास नहीं होगा
बढ़ेगी घोषणाओं की संख्या
लंबी होगी फेहरिस्त
कूड़े के ढेर की तरह
गली – मोहल्ले में नज़र आयेंगी
शिलान्यासों की समाधियाँ!

खौफ़

गुप्त यांत्रिक आँखे जड़ने की
परन्तु मजबूरी है राजा की
हर पल सालता रहता है
खौफ़ बेदखली का
संदेह सत्ता-परिवर्तन का
लगा रहता है खटका
चुप, चालाकी या छल से
राजमहल में घुसकर कोई
बैठ न जाये तख्ते ताउस पर
तन्हाई में अक्सर
सोचता है राजा
सुख-सागर में
होते है चिंता – भंवर
राजमहल में भी
दाखिल हो जाता है
अंग रक्षक की तरह ‘खौफ़’

जननी का जन्म


जननी का जन्म
शहनाई में सिसकियो की धुन
उल्लास में मातम की गंध
बेमानी सांत्वना, सब्र, आस्था
पुत्र प्राप्ति का वरदानईश्वर के घर में देर है
अंधेर नहीं!
तूफ़ान में टिमटिमाती लौ
टू कब तक जूझेगी?
निहत्थे अकेलीसूरज डूब रहा है!